नई दिल्ली, जुलाई 31 -- RRB Group D Admit Card Download : रेलवे में ग्रुप डी के 22195 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने जा रही कंप्यूटर बेस्ड (सीबीटी) लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी किए जाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी की शुरुआत 3 अगस्त 2026 से होनी है। नियमानुसार जिनका एग्जाम 3 अगस्त को है, उनके एडमिट कार्ड चार दिन पहले यानी आज 31 जुलाई को जारी हो जाने चाहिए। इन परीक्षार्थियों की एग्जाम सिटी पहले ही जारी हो चुकी है क्योंकि यह एग्जाम डेट से 10-10 दिन पहले जारी हो रही है। रिवाइज्ड शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा अब 3 अगस्त से 25 अगस्त तक होगी। यह 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त, 17 से 21 अगस्त और 25 अगस्त को आयोजित की जाएगी (कुल 16 दिन)।कैसे और कहां डाउनलोड कर सकेंगे आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड स्टेप 1: ऑफिशियल RRB पोर्टल पर जाएं। स्टेप 2: CEN 09...