RRB Group D : सैंकड़ों ने छोड़ा रेलवे ग्रुप डी PET, महिलाओं में 60 फीसदी पास, गर्भवती को बाद में मौका
वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 29 -- RRB Group D PET : रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) की ओर से डीएसए ग्राउंड में चल रही ग्रुप-डी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में मंगलवार को महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की गई। सुबह 222 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन 124 ही परीक्षा में शामिल हुईं। इनमें 74 महिला अभ्यर्थियों ने सभी मानकों को पूरा कर सफलता हासिल की। इस तरह परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में करीब 60 फीसदी सफल रहीं। महिला अभ्यर्थियों को पहले दो मिनट के भीतर 20 किलो की बोरी कंधे पर उठाकर 100 मीटर की दूरी तय करनी पड़ी। इसके बाद उन्हें पांच मिनट 15 सेकंड के भीतर 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी थी। अधिकांश अभ्यर्थियों ने पहले बोरी उठाने की चुनौती पूरी की और फिर ट्रैक पर दौड़ लगाई। पूरी प्रक्रिया सुबह शुरू हुई और 11 बजे से पहले समाप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.