नई दिल्ली, फरवरी 25 -- RRB Technician Exam dates : रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा (CEN 02/2025) के शेड्यूल में बदलाव किया है। आरआरबी ने नोटिस जारी कर कहा है कि टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III के सीबीटी एग्जाम अब 6 मार्च, 9 मार्च, 10 मार्च और 13 मार्च, 2026 को होंगे। पहले यह 5 से 9 मार्च के बीच होने थे। इस भर्ती से टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल के 183 पदों और टेक्नीशियन ग्रेड-III के 6055 पदों पर भर्ती होगी। टेक्नीशियन ग्रेड-I लेवल-5 का पद है और टेक्नीशियन ग्रेड-III लेवल-2 का पद है।पहचान और आधार कैंडिडेट्स को वही ओरिजिनल फोटो पहचान डॉक्यूमेंट लाना होगा जो एप्लीकेशन प्रोसेस के दौरान जमा किया गया था। अगर पहचान डॉक्यूमेंट पहले दी गई डिटेल्स से मैच नहीं करता है, तो एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी। नोटिस में उन...