वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 12 -- रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से आयोजित टेक्निकल ग्रेड-3 परीक्षा के दौरान गोरखपुर के एक सेंटर से नकलची दबोचा गया। अभ्यर्थी ने अपने हाथ पर मैथ्स और साइंस का फार्मूला लिखा था। संदेह होने पर कक्ष निरीक्षक ने उसकी जांच की। रेलवे आब्जर्वर विटेलियस बेक की तहरीर पर चिलुआताल थाने में मंगलवार शाम बिहार के मधुबनी जिले के फलपरास क्षेत्र के महादेव निवासी अभ्यर्थी राजन प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय रेलवे में विभिन्न ट्रेडों (फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर) में तकनीशियनों की भर्ती के लिए आरआरबी टेक्निकल ग्रेड तीन की परीक्षा विभिन्न तिथियों 6, 9, 10 और 13 को आयोजित की जा रही है। यह 100 अंकों की ऑनलाइन (सीबीटी) परीक्षा है। यह परीक्षा मुख्य रूप से गणित, री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.