RRB APL Jobs : रेलवे ने खोला नौकरियों का पिटारा, एपीएल के 11127 पदों पर भर्ती; आवेदन आज से शुरू
नई दिल्ली, मई 15 -- रेलवे की नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी राहत वाली खबर आई है। लंबे समय से नई भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के बीच अब उत्साह का माहौल है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट यानी एएलपी के 11,127 पदों पर भर्ती का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि बिहार समेत देशभर के युवाओं को इस भर्ती में आवेदन का मौका मिलेगा। पटना रेलवे भर्ती बोर्ड के जरिए भी बड़ी संख्या में नियुक्तियां की जाएंगी।आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी सूचना के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 14 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन भरना होगा। भर्ती प्रक्रिया देश के अलग-अलग रेलवे भर्ती बोर्डों के माध्यम से पूरी की जाएगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.