नई दिल्ली, जून 14 -- RRB ALP Jobs 2026 : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 14 जून 2026 को समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से रात 11:59 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में कुल 11,127 पद भरे जाएंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय तक इंतजार न करें, क्योंकि वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं।कितनी हैं रिक्तियां? CEN 01/2026 के तहत ALP के कुल 11,127 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों में की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के पे लेवल-2 के ...