नई दिल्ली, मार्च 18 -- RRB ALP Answer Key Date: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा की 'प्रोविजनल आंसर की' जारी करने की तैयारी में है। बोर्ड ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर एक महत्वपूर्ण नोटिस साझा किया है, जिससे उन अभ्यर्थियों में उत्साह बढ़ गया है जो महीनों से अपने प्रदर्शन का आकलन करने का इंतजार कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, आरआरबी एएलपी 2025 की आंसर-की 20 मार्च 2026 को जारी की जाएगी। इसके साथ ही छात्रों को अपनी 'रिस्पॉन्स शीट' देखने का विकल्प भी मिलेगा। RRB ALP Answer Key Date Notice Linkआपत्ति दर्ज कराने का मिलेगा अवसर रेलवे भर्ती बोर्ड का मुख्य उद्देश्य चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सटीक बनाना है। जैसे ही आंसर-की जारी होगी, छात्रों को इसे ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने की सुविधा द...