प्रयागराज, फरवरी 25 -- रेलवे में आरक्षित वर्ग के पदों पर भर्ती को लेकर चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। पिछले वर्ष हुई भर्ती में रेलवे को 19884 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी ही नहीं मिल सके, जिस वजह से इन पदों पर चयन नहीं हो सका। रेलवे की ओर से हाल में जारी की गई पिछले वर्ष की बैकलॉग रिपोर्ट में रिक्त रह गए पदों में ओबीसी, एससी, एसटी के साथ ही दिव्यांगों के लिए आरक्षित पद भी शामिल हैं। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 में कुल 38,005 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चलाई गई थी, लेकिन इनमें से केवल 18,121 पदों पर ही नियुक्ति हो सकी। शेष पद विभिन्न कारणों से खाली रह गए, जिनमें पात्र अभ्यर्थियों की कमी प्रमुख वजह बताई गई है। एससी के लिए आरक्षित सर्वाधिक 6640 पद खाली रह गए तो ओबीसी के 6459, एसटी के 5730 पदों पर चयन नहीं हो सका। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.