नई दिल्ली, मई 9 -- RR vs GT Pitch Report Today- राजस्थान रॉयल्स वर्सेस गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 का 52वां मैच आज यानी शनिवार, 9 मई को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाना है। राजस्थान वर्सेस गुजरात मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -रियान पराग और शुभमन गिल- आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। प्लेऑफ के क्वालिफिकेशन के नजदीक पहुंचने पर राजस्थान और गुजरात दोनों टीमों की नजरें होंगी। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में 10 मैचों में 6 जीत के साथ चौथे नंबर पर है, वहीं 10 मैचों में इतनी ही जीत के साथ गुजरात पांचवें पायदान पर है। अगर आज गुजरात जीतती है तो वह टॉप-4 में जगह बना सकती है। शुभमन गिल के सामने आज वैभव सूर्यवंशी की बड़ी चुनौती होगी। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ऑरे...