अहमदाबाद, अप्रैल 3 -- कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को उसकी परीक्षा है। अहमदाबाद में आईपीएल 2026 का नौवां मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस मैच में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर 'वंडर बॉय' वैभव सूर्यवंशी के सामने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा होगी।पहले ही मैच में वैभव सूर्यवंशी ने जाहिर कर दिए इरादे पंद्रह वर्षीय सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने दूसरे सत्र की शानदार शुरुआत की। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ केवल 15 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया था जिससे उसकी टीम ने 127 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर दिया था। यह भी पढ़ें- चेपॉक में चलेगा 'चेट्टा' राज! दिग्गज की भविष्यवाणी-...