नई दिल्ली, मई 29 -- आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब उसका खिताबी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के साथ होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मई रविवार को शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होगें। मुल्लनपुर, न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। 215 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने करो या मरो के मैच में दम दिखाते हुए इस स्कोर को 18.4 ओवर में 219 रन बनाकर हासिल कर ...