नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत दमदार अंदाज में की है। पिछले साल के आईपीएल के बाद से ही वे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें खास बात उनका प्रदर्शन नहीं, बल्कि उनको लोकप्रियता है। वैभव सूर्यवंशी की उम्र भले ही अभी 15 साल हो, लेकिन उन्होंने ऐसा ऑरा बना लिया है, जो सालों तक क्रिकेट खेलने के बाद भी कई खिलाड़ी नहीं बना पाते। ऐसे में अब सामने आ रहा है कि मुंबई इंडियंस आने वाले समय में इस खिलाड़ी को लपक लेगी। इंग्लैंड पूर्व क्रिकेटर ने कहा है कि उनको लगता था कि राजस्थान रॉयल्स उनको ज्यादा समय तक साथ नहीं रखेगी, कोई मुंबई इंडियंस टाइप टीम उनको 10 साल तक अपने साथ जोड़े रख सकती है। वैभव सूर्यवंशी ही वह कारण हैं, जिसकी वजह से राजस्थान रॉयल्स की इतनी चर्चा हो रही है। आईपीएल का पहला ...