नई दिल्ली, मई 18 -- राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा कि अगर उनकी टीम अपनी पूरी क्षमता से खेल तो वह किसी भी टीम को हरा सकती है और इसलिए वह अब भी आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार है। राजस्थान रॉयल्स के अभी 12 अंक हैं और वह छठे स्थान पर है। वह अपने बाकी बचे दो मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगा। राठौड़ ने दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद संवाददाताओं से कहा, ''हम प्रत्येक मैच को जीतने की रणनीति बना रहे हैं। हमारे लिए हर मैच महत्वपूर्ण है और हम जीतने की कोशिश कर रहे हैं।'' यह भी पढ़ें- चेन्नई में आखिरी बार दिखेगी धोनी की झलक? किसकी जगह होगी प्लेइंग XI में एंट्री उन्होंने कहा, ''हमें अब दोनों मैच जीतने ही होंगे। हमारा मानना ​​है कि अगर हम अपनी पूरी क्षमता से खेलें तो किसी भी टीम को हरा सकत...