नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- आईपीएल 2026 में रविवार को राजस्थान रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उसे 4 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की। टीम की हार के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी काफी निराश दिखे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह बाउंड्री के पास जमीन पर सिर झुकाए बैठे हुए हैं। तभी विपक्षी केकेआर का सपोर्ट स्टाफ उनके पास पहुंचता है और बगल में बैठकर उनकी हिम्मत बढ़ाता दिख रहा है। दूसरी तरफ पहली जीत के बाद केकेआर के ड्रेसिंग रूम में भी काफी इमोशनल सीन रहा। वैभव सूर्यवंशी अभी है भी तो महज 15 साल के। उनके अंदर बालसुलभ इमोशंस गहरे बैठे हैं। जब भी उनकी टीम हारती है या वह आउट होते हैं तो वह बहुत निराश दिखते हैं। रविवार के मैच में सूर्यवंशी ने अच्छा प्रदर्शन किया था।...