RPSC 2nd Grade Teacher Exam date 2026: राजस्थान सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, जुलाई में होगा एग्जाम
नई दिल्ली, मई 26 -- RPSC 2nd Grade Teacher Exam date 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में सीनियर टीचर सेकेंड ग्रेड के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म कर दिया है। आयोग ने सीनियर टीचर प्रतियोगी परीक्षा-2025 का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस बंपर भर्ती परीक्षा का आयोजन आगामी 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग में कुल 6,500 पदों को भरने के लिए निकाली गई इस वैकेंसी के लिए प्रदेश भर से 12 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इतने बड़े पैमाने पर हो रही परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुगमता से कराने के लिए आयोग ने सभी विषयों को चार अलग-अलग ग्रुपों (A, B, C और D) में विभाजित किया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.