नई दिल्ली, फरवरी 16 -- रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 16 फरवरी 2026 को आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस रिजल्ट में वही उम्मीदवार जगह बना सके हैं जिन्होंने लिखित परीक्षा से लेकर शारीरिक परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन तक हर चरण को सफलतापूर्वक पार किया। इस बार कुल 4205 अभ्यर्थियों को कांस्टेबल पद के लिए प्रोविजनल रूप से चयनित किया गया है। लेकिन इस पूरे रिजल्ट की सबसे ज्यादा चर्चा जिस चीज को लेकर हो रही है, वह है कटऑफ, जिसने हजारों उम्मीदवारों का सपना बनाया भी और तोड़ा भी। भर्ती प्रक्रिया सीईएन 02/2024 के तहत आयोजित की गई थी। यह प्रक्रिया कई चरणों में पूरी हुई और हर चरण में प्रतियोगिता लगातार कठिन होती गई। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की ग...