नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- रॉयल एनफील्ड फैन्स के लिए गुड न्यूज है। कंपनी अपनी Classic 350 का नया कलर ऑप्शन लेकर हाजिर है। इस नए कलर का नाम सिग्नेचर वाइट है। नए रंग के साथ क्लासिक 350 का रेट्रो लुक बरकरार रखा गया है, लेकिन बाइक को पहले से ज्यादा प्रीमियम अंदाज देने की कोशिश की गई है। रॉयल एनफील्ड की वेबसाइट पर क्लासिक 350 की शुरुआती कीमत 1.87 लाख रुपये है। नया सिग्नेचर वाइट कलर ऑप्शन रेंज टॉपिंग वेरिएंट है और इसकी कीमत 2.24 लाख (एक्स-शोरूम) है।सिग्नेचर वाइट में क्या कुछ है खास नए सिग्नेचर वाइट कलर में क्लासिक 350 के फ्यूल टैंक और साइड पैनल को सफेद रंग दिया गया है, जबकि मडगार्ड, हेडलैंप हाउसिंग और फ्रेम ब्लैक कलर में हैं। इसके अलावा पिनस्ट्राइपिंग, क्रोम डिटेलिंग और ब्राउन सीट बाइक के पुराने रेट्रो लुक को और शानदार बनाते हैं। बाइक का राउंड फ्...