Roorki News: 68 अभियंता सैन्य दल का 39वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
रुडकी, नवम्बर 2 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। ढंडेरा के सैनिक इंस्टीट्यूट बैंक्वेट हॉल में सैनिक साथी की ओर से 68 अभियंता सैन्य दल का 39वां स्थापना दिवस एवं पूर्व सैनिक मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान सभी पूर्व सैनिकों और अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। पूर्व सैनिकों ने अपने सैन्य जीवन के अनुभव और पुरानी यादें साझा कीं। साथ ही आपसी मेल-मिलाप, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.