रुडकी, सितम्बर 8 -- Roorki News: मंगलौर। कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में जरूरतमंद 650 छात्राओं को निशुल्क स्कूल ड्रेस बांटी गई। मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने छात्राओं से लक्ष्य तय कर उन्नति में भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी, प्रबंधक डॉ. रविंद्र कपूर, अध्यक्ष सुरेश सैनी, संरक्षक एचएम कपूर, प्रधानाचार्य डॉ. दीपिका, शिवानी राणा, इंदु कपूर, राम कुंवर कपूर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...