Roorki News: 50 हजार की आबादी, दो कूड़ा वाहनों के भरोसे ढंडेरा नगर पंचायत
रुडकी, सितम्बर 24 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। क्षेत्र की सबसे बड़ी नगर पंचायत ढंडेरा करीब 50 हजार की आबादी के लिए सुविधाएं जुटाने में बजट की कमी से जूझ रही है। पंचायत के पास सफाई व्यवस्था के लिए महज दो कूड़ा वाहन हैं। आबादी और क्षेत्रफल के लिहाज से वाहनों की संख्या कम होने के कारण कई इलाकों में नियमित कूड़ा उठान नहीं हो पा रहा है। नगर पंचायत में 11 सभासद हैं और क्षेत्र में लगातार आबादी बढ़ रही है। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर नियमित सफाई नहीं होने से कूड़े के ढेर लग जाते हैं। बारिश होने पर जलभराव की समस्या भी गंभीर हो जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.