Roorki News: 50 लाख रुपये से बनेगा नाला, मेयर ने किया शिलान्यास
रुडकी, अक्टूबर 17 -- Roorki News: शहर में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने विकास कार्यों को गति देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में रामनगर कचहरी रोड पर करीब 50 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण कराया जाएगा। मेयर अनीता अग्रवाल ने निर्माण कार्य का फीता काटकर शिलान्यास किया। नाले के निर्माण से रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में जल निकासी की समस्या दूर होने तथा स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। शिलान्यास के दौरान मेयर अनीता अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि नाले के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.