रुडकी, जुलाई 20 -- Roorki News: रुड़की। सुनहरा रोड पर रक्तदान शिविर का आयोजन स्वर्गीय शिवम अष्टवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा फीता काटकर किया गया। शिविर में युवाओं द्वारा लगभग पचास यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर मोंटू अष्टवाल, मोहित अष्टवाल, हर्ष नागयान,मोहित राम राणे, रचित, नितिन, मयंक, प्रदुमन, आकाश अष्टवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...