Roorki News: 48 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार
रुडकी, नवम्बर 14 -- Roorki News: भगवानपुर। पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंडावर से हसनपुर मदनपुर जाने वाले रास्ते के समीप एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 48 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देसी शराब बरामद हुई है। भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि बीती रात मंडावर से हसनपुर मदनपुर जाने वाले रास्ते पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 48 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तीरथ निवासी झीवरहेड़ी बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया।----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.