Roorki News: 450 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, तस्कर फरार
रुडकी, अक्टूबर 20 -- Roorki News: पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शिकारपुर गांव के घर में छापेमारी कर 450 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान गौमांस तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए पुलिस ने गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार की शाम लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी नवीन चौहान को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की शिकारपुर गांव स्थित एक घर में कुछ लोग गौमांस की काट छांट कर रहे हैं। सूचना पाते ही उपनिरीक्षक नवीन चौहान ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए घर पर छापा मारा पुलिस की भनक लगते ही गौमांस की काट छांट कर रहे तस्कर पुलिस को चकमा दे मौके से भाग निकले पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित मांस, कटान उपकरण पुलिस ने पशु चिकित्सक अमित कुमार को बुलाकर मांस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.