Roorki News: 432 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
रुडकी, जुलाई 18 -- Roorki News: रुड़की। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत गंगनहर कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुर्गी फार्म तिराहे के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक सुहैल (20) निवासी तेलीवाला को पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 432 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। यह जानकारी गंगनहर इंस्पेक्टर मनीभूषण श्रीवास्तव ने दी। यह भी पढ़ें- Dehradun News: 432 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार यह भी पढ़ें- 432 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार यह भी पढ़ें- 4.93 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली दबोचा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.