रुडकी, अक्टूबर 13 -- Roorki News: मंगलौर बिजली घर पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की ओर से बिजली विभाग के खिलाफ पिछले 34 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को समाप्त हो गया। धरने के 34वें दिन बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों के साथ विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्ता की। इस दौरान ग्राम दहियाकी में बिजली विभाग की ओर से की गई कथित छापेमारी के मामले का निस्तारण किया गया। साथ ही किसानों की अन्य समस्याओं पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। मंगलवार को बिजली विभाग के अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच हुई वार्ता में किसानों की समस्याओं के समाधान पर सहमति बनी। वार्ता के बाद किसानों ने अपनी समस्याओं का निस्तारण होने पर 34 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को समाप्त करने की घोषणा की। भाकियू के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि ब...