Roorki News: 29 अक्टूबर को मनेगा करवा चौथ, शाम 5:33 से 6:51 बजे तक पूजा का मुहूर्त
रुडकी, अक्टूबर 25 -- Roorki News: पति की लंबी आयु, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ सुहागिन महिलाएं 29 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखेंगी। पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह है। महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखकर शाम को विधि-विधान से पूजा करेंगी। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण करेंगी। पंडित संदीप भारद्वाज शास्त्री के अनुसार, इस वर्ष करवा चौथ का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर को रात 1:06 बजे से शुरू होकर रात 10:09 बजे तक रहेगी। हरिद्वार क्षेत्र के पंचांग के अनुसार, पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:33 बजे से 6:51 बजे तक रहेगा। यह भी पढ़ें- Sharad Purnima 2026: आज आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? खीर रखने का सही समय भी जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.