रुडकी, जुलाई 8 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को दिनभर रिमझिम बारिश चलत रही। पिछले 24 घंटे में 39 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि हवा की रफ्तार बेहद कम रहने और आर्द्रता अधिक होने के कारण उमस का असर भी महसूस किया गया। इसके बावजूद मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत की सांस ली। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...