रुडकी, अगस्त 16 -- Roorki News: कोतवाली क्षेत्र के डेलना गांव में शनिवार रात चोरों ने किसानों के खेतों में लगे करीब 20 नलकूपों के ताले तोड़कर बिजली के केबल, स्टार्टर समेत अन्य उपकरण चोरी कर लिए। लगातार हो रही नलकूपों से चोरी की घटनाओं से किसानों में रोष है। किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों को जल्द पकड़ने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्राम डेलना में शनिवार रात चोरों ने डॉ. राज सिंह, विजयपाल, जोहर सिंह, भंवर सिंह, दीपक, रजनीश, पप्पू सिंह, नरेश कुमार समेत करीब 20 किसानों के नलकूपों के ताले तोड़ दिए। चोर नलकूपों से बिजली के केबल, स्टार्टर और अन्य विद्युत उपकरण चोरी कर ले गए। सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को चोरी की जानकारी हुई। दो दिन पहले भी कस्बा झबरेड़ा में चोरों ने 12 किसानों के नलकूपों के ताले तोड़कर बिजली के केबल और अन्य उपकरण चोर...