रुडकी, सितम्बर 7 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में झबरेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की 19 बाइकें बरामद की हैं। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 17 अगस्त को आस मोहम्मद निवासी बिझौली ने लाठदेवा शेख से अपनी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के खुलासे के लिए टीम ने घटनास्थल और संभावित मार्गों पर लगे करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संदिग्धों की जानकारी जुटाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...