Roorki News: 17 घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी
रुडकी, जुलाई 20 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। ऊर्जा निगम और विजिलेंस की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान लोदीवाला और खेड़ी शिकोहपुर गांवों में 17 उपभोक्ताओं को अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। एसडीओ सजल हटवाल ने बताया कि बिजली चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर देहरादून से आई विजिलेंस टीम और स्थानीय ऊर्जा निगम की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर सुबह के समय लोदीवाला और खेड़ी शिकोहपुर गांवों में अचानक छापेमारी की गई। टीम की कार्रवाई से गांवों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान कई घरों में लोग दिन के समय अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली का उपयोग करते हुए पाए गए। कुछ स्थानों पर भारी विद्युत उपकरण भी संचालित किए जा रहे थे। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी अवैध कनेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.