Roorki News: 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
रुडकी, नवम्बर 14 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के जहाजगढ़ गांव में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि मुजफ्फरनगर के पुरकाजी निवासी एक महिला अपने परिवार के साथ एक गांव में किराये के मकान में रहती है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि लालवाला देवबंद, जिला सहारनपुर निवासी एक युवक उसकी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। महिला ने पुलिस से बेटी की तलाश कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वरिष्ठ उप निरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.