रुडकी, सितम्बर 2 -- Roorki News: लक्सर। जूनियर हाईस्कूल दाबकी में तैनात भोजन माता को कई माह से मानदेय नहीं मिला है। एस मामले में एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बीईओ को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। भोजनमाता शोभा धीमान ने बताया कि वह पिछले करीब 14 साल से जूनियर हाईस्कूल में तैनात है लेकिन लंबे समय से मानदेय नहीं मिला है। इसके चलते परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...