रुडकी, सितम्बर 30 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र रायपुर में झोपड़ी से दो गैस सिलेंडर और 1500 रुपये चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त बाइक और एक चाकू बरामद किया है। सिसौना निवासी आशुतोष ने 28 सितंबर को तहरीर देकर बताया था कि दो दिन पहले उनकी झोपड़ी से चोर दो गैस सिलेंडर और 1500 रुपये चोरी कर ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने चार विशेष टीमें गठित कीं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: भगवानपुर में झोपड़ी से सिलेंडर और नकदी चोरी का 24 घंटे में खुलासा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...