रुडकी, अक्टूबर 8 -- Roorki News: नारसन। भाकियू कि 11 अक्टूबर को बूढ़पुर जट्ट में होने वाली महापंचायत के लिए भाकियू टीम ने क्षेत्र में जनसंपर्क किया। गुरुवार को बरहमपुर जट्ट, हरजौली, नारसन आदि गांव के किसानों से महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। पंचायत में किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। पंचायत को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत संबोधित करेंगें। जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने बताया कि यह महापंचायत ऐतिहासिक होगी और उत्तराखंड सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई का ऐलान किया जाएगा। इस दौरान प्रचार मंत्री वेदपाल पवार, संजय चौधरी, मंडल अध्यक्ष आशु त्यागी, प्रदीप कुमार, कंवरपाल, नीलू, अनुज बेनीवाल, प्रदीप, राहुल राठी, मोंटी, हरिओम आदि रहे। यह भी पढ़ें- Roorki News: किसानों ने 15 अक्टू...