रुडकी, अगस्त 12 -- Roorki News: मंगलौर। कस्बा निवासी एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने कथित तौर पर पहचान छिपाकर धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ई-जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुहैल अख्तर निवासी मंगलौर ने बताया कि किसी व्यक्ति ने उसे धोखे में रखकर खुद को किसी अन्य व्यक्ति के रूप में पेश किया। इसके बाद उससे 1.07 रुपये की धनराशि हासिल कर ली। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...