Roorki News: हॉपकिडो मार्शल आर्ट में उत्तराखंड ने हासिल किया दूसरा स्थान
रुडकी, नवम्बर 2 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। फरीदाबाद स्टेडियम में आयोजित दूसरी नेशनल हॉपकिडो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दूसरा स्थान दिलाया। उत्तराखंड से 11 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। यह सभी खिलाड़ी रुड़की के रहने वाले हैं। क्रिश मलिक ने 55 किलो भार वर्ग में दिल्ली के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल जीता। आरुष अग्रवाल ने 40 किलो भार वर्ग में बंगाल के खिलाड़ी को हराकर सिल्वर मेडल हासिल किया। रक्षित अग्रवाल ने 45 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र के खिलाड़ी को हराकर सिल्वर मेडल जीता। अभिनव सैनी ने 55 किलो भार वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Faridabad News: जिला स्तरीय ओपन कराटे प्रतियोगिता का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.