Roorki News: हिमालय बचाने को 150 छात्रों ने ली शपथ
रुडकी, सितम्बर 6 -- Roorki News: हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के तहत रविवार को पिरान कलियर के जामिया शम्सुल उलूम मुकर्रबपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मदरसे के 150 से अधिक छात्रों और शिक्षकों ने हिमालय बचाने और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। मौलाना दानिश कासमी और प्रिंसिपल हाफिज मुमताज आलम के नेतृत्व में छात्रों को हिमालय के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हिमालय देश का मस्तक और सुरक्षा का प्रहरी है। इससे निकलने वाली नदियां देश के जीवन का आधार हैं। हिमालय पर्यावरण और जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दौरान छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करने और पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- संशोधित...बिना हिमालय आध्यात्मिक उत्थान की कल्पना भी संभव नहीं साथ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.