रुडकी, अक्टूबर 1 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। हिन्दू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मारपीट के दौरान भाई के घायल होने से नाराज होकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। साथ ही मामले में नामजद लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...