रुडकी, अक्टूबर 18 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मी और महिला पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने पर हिंदू सेना संगठन ने कड़ा विरोध जताया है। रविवार को संगठन ने रुड़की में प्रदर्शन कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घटना पर आक्रोश जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। गंगनहर गणेशपुर पुल के समीप स्थित शिवाजी चौक पर हिंदू सेना संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित हुए। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुज कुमार बजरंगी, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पंकज पाल, युवा जिला अध्यक्ष शक्ति ठाकुर, जिला महासचिव डॉ. अमित, जिला प्रभारी पंकज व नगर अध्यक्ष प्रदीप गिरी ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों...