Roorki News: हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
रुडकी, सितम्बर 14 -- Roorki News: मंगलौर। दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज में हिन्दी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता में चारों सदन से छात्र-छात्राओं ने हिन्दी हमारी पहचान, हमारा गर्व, हमारी शान विषय पर विचार रखे। प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने कहा कि हिन्दी हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, इसे अपनाना हर भारतीय का कर्तव्य है। इस दौरान शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को हिन्दी के इतिहास और उसके गौरव के बारे में बताया। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में हिन्दी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा मन्तशा को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सुमित, शबीना, महिमा, सुमायला, अमित पालीवाल, अक्षय राठौर, सतीश शर्मा, रुद्राक्ष शर्मा, अनमोल सैनी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हिंदी दिवस में आयोजित हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.