रुडकी, सितम्बर 21 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। बीएसएम बीएड कॉलेज के प्रशिक्षु शिक्षकों ने इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत बीएसएम इंटर कॉलेज में हिंदी सप्ताह समारोह के तहत क्विज में कक्षा छह से आठ तक के छात्रों ने प्रतिभाग किया। कक्षा छह की प्रतियोगिता में उस्मान ने प्रथम, रौनक ने द्वितीय और यश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात में अभिराज प्रथम, सिद्धार्थ द्वितीय और रोहित तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, कक्षा आठ में समूह प्रतियोगिता कराई गई।इसमें सरोजिनी नायडू समूह ने प्रथम, लाल बहादुर शास्त्री समूह ने द्वितीय और सुभाष चंद्र बोस समूह ने तृतीय स्थान हासिल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...