रुडकी, जुलाई 27 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। हाल्लूमाजरा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर नौ नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दो दिन पूर्व हाल्लूमाजरा गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आईं। इसके बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पहले पक्ष के अरविंद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने राहुल कुमार, अंकित कुमार, रोहित कुमार, राजकुमार और ऋषिपाल निवासी हाल्लूमाजरा, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...