Roorki News: हाईवे किनारे खड़ी बाइक चोरी, केस दर्ज
रुडकी, नवम्बर 6 -- Roorki News: रुड़की। चोरों ने हाईवे किनारे खड़ी बाइक चोरी कर ली। युवक की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चोरी का केस दर्ज कर लिया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित मुंडेट निवासी आशीष ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह किसी काम से सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित चरण सिंह चौक दिल्ली रोड पर आया था। बाइक खड़ी करने के बाद वह काम से चला गया। कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक गायब थी। उसने बाइक की आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक चोरी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: देवलचौड़ से बाइक चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.