Roorki News: हाईवे किनारे अवैध दुकान निर्माण और मिट्टी खनन का आरोप
रुडकी, अक्टूबर 20 -- Roorki News: नेशनल हाईवे-58 पर बिना विभागीय अनुमति के दुकानों के अवैध निर्माण और गांव में धड़ल्ले से चल रहे अवैध मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मामले में पीड़ित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव को शिकायती पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्राम मंडावली निवासी मुकेश कुमार ने उच्चाधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ प्रभावशाली व्यक्ति बिना नक्शा पास कराए व बिना विभागीय अनुमति के अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कर रहे हैं। इसके साथ ही पीड़ित ने गांव में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध मिट्टी खनन का भी गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि कुछ लोग नियमों को ताक पर रखकर दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर अवैध रूप से मिट्टी का खनन व प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.