रुडकी, अगस्त 25 -- Roorki News: रुड़की। रुड़की डिपो से हल्द्वानी जाने वाली बसों का संचालन मंगलवार से फिर निर्धारित मार्ग पर शुरू हो गया। इससे यात्रियों को अतिरिक्त दूरी और समय की समस्या से राहत मिली है। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के चलते कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया था। अधिकांश बस सेवाएं 11 अगस्त से सामान्य हो गई थीं, लेकिन हल्द्वानी रूट की दो बसें अभी भी परिवर्तित मार्ग से चल रही थीं। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में श्रावण मास के अंतिम सोमवार तक लागू डायवर्जन के कारण दोनों बसों को नजीबाबाद और बिजनौर होकर हल्द्वानी भेजा जा रहा था। इससे यात्रियों को करीब 45 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा था। अब डायवर्जन हटने के बाद दोनों बसें पुराने मार्ग से संचालित हो रही हैं। डिपो अधिकारियों के अनुसार सभी बस सेवाएं निर्धारित रूट ...