Roorki News: हर घर जल योजना के कार्यों की गुणवत्ता जांचें
रुडकी, अगस्त 27 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। ढंडेरा नगर पंचायत के अध्यक्ष सतीश नेगी ने हर घर जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने, चैंबर निर्माण और सड़क खुदाई के कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। उन्होंने विश्व बैंक के अधिशासी अभियंता को पत्र सौंपकर बताया कि कई स्थानों पर पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कें क्षतिग्रस्त हैं और चैंबर टूटे पड़े हैं। पाइपलाइन में लीकेज के कारण पानी की लगातार बर्बादी हो रही है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ पेयजल की भी बर्बादी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने क्षतिग्रस्त चैंबर व पाइपलाइन की मरम्मत, लीकेज दुरुस्त कराने, घरों में मीटर लगाने और खराब मीटर ठीक कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.