रुडकी, सितम्बर 30 -- Roorki News: लक्सर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा एक अक्टूबर को हरिद्वार ग्रामीण, लक्सर और खानपुर विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगी। यात्रा का लक्सर विधानसभा क्षेत्र में सुल्तानपुर और लक्सर तथा खानपुर विधानसभा क्षेत्र में लक्सर से जिला पंचायत सदस्य संजय सैनी ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा का हिस्सा बनने की अपील की। इस मौके पर अमित शर्मा उर्फ डोनू, कमलकांत मुखिया, मगन सिंह अदनान नवाज़ खान, गुफरान अंसारी, मोहम्मद आरिफ अंसारी पूर्व प्रधान, जाबिर, वीर सिंह प्रमुख, आदि अनेक शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...