रुडकी, अगस्त 16 -- Roorki News: शनिवार को क्षेत्र में हरियाली तीज का पर्व महिलाओं ने धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। सुबह से ही महिलाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आया। महिलाओं ने सोलह शृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पति की दीर्घायु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। हरियाली तीज के अवसर पर महिलाओं ने स्कूल, मंदिर और मकानों में झूले लगाए। झूलों पर बैठकर सावन के गीत गाए और जमकर आनंद लिया। वहीं कई स्थानों पर डीजे पर महिलाओं ने तीजोत्सव के गीतों पर जमकर नृत्य किया। महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ तीज की खुशियां साझा कीं और पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस पर्व पर महिलाओं ने मेहंदी लगाने के साथ सोलह शृंगार किया। सपना शर्मा, लक्ष्मी कश्यप, आरती देवी, सोनिया रानी और रीना देवी सहित कई महिलाओं ने व्रत रखकर तीज की कथा सुनी। महिलाओं न...