रुडकी, अगस्त 20 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। नहर किनारे महिला का सिर कटा शव मिलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। पुलिस ने आरोपी आशीष चौहान और उन्नति को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने दोनों का चालान कर न्यायालय में पेश किया। यह भी पढ़ें- चलती कार में मां का गला रेता, बेटी ने प्रेमी संग शव नहर में लगाया ठिकाने

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...